छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

सक्ती के अग्रसेन भवन में आज बच्चों की बोरा दौड़, कुर्सी दौड़ और जलेबी दौड़ का हुआ धमाल,..

  • श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत समारोह समिति ने कराया आयोजन…

सक्ती, अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा आज रविवार 27 सितंबर रविवार को नगर के हृदय स्थल अग्रसेन भवन, सक्ति में बच्चों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

image editor output image647828956 17905134481752971530618101958094 kshititech

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बोरा दौड़, कुर्सी दौड़ और जलेबी दौड़ रही, जिसने उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
बोरा दौड़ में बच्चों ने बोरे में कूदते हुए लक्ष्य तक पहुंचने की होड़ लगाई, वहीं कुर्सी दौड़ में संगीत की धुन पर कुर्सी पाने की जद्दोजहद देखते ही बन रही थी। सबसे ज्यादा आनंद जलेबी दौड़ में आया, जहां बच्चों ने बिना हाथ लगाए जलेबी खाने की मजेदार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी भाईचारा, संस्कार और महाराजा अग्रसेन जी के एकता के संदेश को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में बच्चों ने खूब मजा लिया, समिति द्वारा बच्चों के लिए विविध प्रकार के व्यंजन भी रखे गए थे जिसमें फिंगर चिप्स, मैगी ,और फ्रेम्स का बच्चों ने भरपूर लुफ्त उठाया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button