बालकों में मजदूरों ने दिखाई ताकत, अमित जोगी ने लगाई दहाड़
सक्ती बालकों के मजदूरों के साथ बालको प्रबंधन के विरुद्ध मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर अमित जोगी की नेतृत्व में “खटिया खड़ी आंदोलन” किया गया और जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान BALCO प्रबंधन के साथ आज हुई बातचीत छत्तीसगढ़ के मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। मजदूरों को सभा में आने से रोकने और डराने की कोशिशों के बावजूद मजदूर भाइयों-बहनों के अटूट साहस और एकजुटता के कारण अंततः प्रबंधन को बातचीत के लिए आगे आना पड़ा।
“खटिया खड़ी आंदोलन” के नेतृत्वकर्ता अमित जोगी ने कहा मैं आज BALCO के मजदूर की वर्दी पहनकर प्रबंधन से बातचीत करने गया, क्योंकि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान, अधिकार और भविष्य का संघर्ष है।
बातचीत के पहले दौर में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं:
1. BALCO प्रबंधन आज ही सभी कर्मचारियों की डोमिसाइल सहित पूरी सूची उपलब्ध कराएगा, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कितने लोगों को अन्य राज्यों से आउटसोर्स किया गया है।
2. जिन कर्मचारियों और मजदूरों को ESIC स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके इलाज की व्यवस्था BALCO अस्पताल में निशुल्क की जाएगी।
3. LTS कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि को 8% से बढ़ाकर 12% करने का प्रस्ताव वेदांता के कॉर्पोरेट मुख्यालय को भेजा जाएगा और इस पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा।4. “Ambedkar Bhavan” का नाम, जिसे बदलकर “Vedanta Skill House” कर दिया गया था, तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल किया जाएगा।
5. वर्ष 2004 में मेरे पिता और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री Ajit Jogi के नेतृत्व में हुए समझौते के तहत लिए गए ITI प्रशिक्षित अप्रेंटिस को पूर्ण रोजगार लाभ प्रदान किए जाएंगे।
6. आज के आंदोलन में शामिल होने के कारण मजदूरों और कर्मचारियों पर की गई सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयाँ तत्काल प्रभाव से वापस ली जाएंगी।
7. 13 जनवरी 2026 को उठाई गई मांगों की प्रगति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी।
अमित जोगी नेकहा ये सभी निर्णय मीडिया की उपस्थिति में हुए संवाद के दौरान सहमति से तय किए गए हैं और पूरी बातचीत रिकॉर्ड में है।
अमित जोगी ने कहा मैं छत्तीसगढ़ के सभी मजदूर भाइयों-बहनों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके समर्थन और साहस के कारण यह महत्वपूर्ण प्रगति संभव हो पाई।
यह संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए हर मंच पर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।इस आंदोलन में प्रमुख रूप से मजदूर नेता सुशील निर्मलकर निलेश चौहान,महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोषी, सक्ती जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर, डोंगरगढ़ जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष समसुल आलम, राजबहादुर, सुरज खूंटे,एवं बालकों में कार्यरत मजदूर भाई माताओं हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।





