सक्ती सोमवती पूर्णिमा के अवसर पर महामाया मंदिर में सुंदरकांड का पाठ एवम हनुमान चालीसा का पाठ कर राम दरबार में श्री मंगल आरती के साथ मां महामाया देवी की आरती लेकर प्रसाद वितरण के साथसाथ मातारानी को खिचड़ी का भोग लगाकर भोग भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया
उपरोक्त जानकारी देते हुए सम्माजसेवी देवेंद्र
सोनी ने बताया की सोमवती पूर्णिमा कई महिनो बाद ऐसी तिथि आती है।
शुक्ल पक्ष को किसी भी नए कार्य की शुरूआत तथा व्यवसाय के विस्तार के लिए अत्यंत उपयुक्त होता है,।
साथ ही किसी भी प्रकार का कार्य किया
जा सकता है,सोमवती पूर्णिमा जैसे शुभ
अवसर कभी कभी प्राप्त होते है,
फलस्वरूप सुंदर कांड के पाठ में श्रद्धालुओं की भीड़ रही,यह मातारानी की ही अनुकंपा का प्रभाव है,यह कार्यक्रम में मातारानी के भक्तगण का सहयोग से ही संभव हो पा रहा है, सहयोगकर्ताओ में विशेष रूप से पुजारी गजराज सिंह, रमैया सिंह,गोपाल अग्रवाल,उमेश शर्मा,बी के अग्रवाल,आत्माराम पटेल,प्रहलाद अग्रवाल ,
फुलेश्वर गबेल,कुंजल,वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुंदर अग्रवाल, हरि मिश्रा ,अमित ,अनुसुइया जायसवाल ,कुंति यादव पद्मिनी साहू,सालिक राम राठौर,चंदभान बृजवासी ,मन्नू देवांगन,दुलारी साहू ,छोटू यादव ,आदि उपस्थित रहे।





