सक्ती -अग्रवाल सभा की महत्वपूर्ण बैठक 17 मार्च को अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। जिसमें नए सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया से उपस्थित समाज बंधुओ को अवगत कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नए सत्र के लिए पुनः श्यामसुंदर अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया , अध्यक्ष चुने जाने पर श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज सक्ती में अग्रवाल सभा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से उन्होंने कार्य किया है। तथा आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत बनाते हुए अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी द्वारा बताए गए सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को गति प्रदान करेंगे व उनका अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के माध्यम से उनका स्वागत किया तथा अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल। गोविंद राम कथूरिया एवं आनंद अग्रवाल ने उनका कुमकुम तिलक लगाकर एवं अग्रसेन दुपट्टा व मोती की माला बनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया
बैठक के दौरान रायपुर में चार एवं 5 अप्रैल को आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर भी अधिक से अधिक संख्या में रायपुर जाने का निर्णय लिया गया तथा अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली अग्र धरोहर पत्रिका में भी शहर में अग्रवाल समाज के सेवा भावीं दानदाताओं द्वारा स्थापित किए गए प्रकल्पों की जानकारी भेजने का निर्णय लिया गया बैठक में शहर में प्रत्येक 15 दिनों में महीने के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक यूवतियों के संबंध तय करवाने की दिशा में बायोडाटा सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। जिसमें बायोडाटा सेंटर का संचालन शहर के स्टेशन रोड में स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में होगा। जिसमें सदस्यों की समिति बनाई गई है। जो कि प्रत्येक निर्धारित तिथि एवं दिन में वहां बैठकर इस कार्य को गति देगी जिसमें प्रमुख रूप से रामावतार अग्रवालm अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी। अशोक खेतान। मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर एवं हरिओम अग्रवाल शामिल हैं।बैठक के दौरान जहां उपस्थित सदस्यों ने अग्रवाल सभा के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपने-अपने सुझाव दिए तो वहीं अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन एवं अग्र धरोहर पत्रिका का प्रकाशन करना एक अच्छा कार्य है।तथा शक्ति में भी अग्रवाल समाज एक लंबे समय से सेवा एवं रचनात्मक कार्य कर रहा है एवं हम सभी इसी तरह से समाज के सभी कार्यों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करें। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के सुझावों के आधार पर आने वाले दिनों में इस कार्य को गति देने एवं अग्रवाल सभा की नवीन कार्यकारिणी गठन का अधिकार श्यामसुंदर अग्रवाल को दिया गया। तथा बैठक के दौरान विगत दिनों हुये कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई तथा अग्रवाल सभा द्वारा संपादित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सुधीर अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल अधिवक्ता ने भी अपने सुझाव देते हुए कहा कि अग्रवाल सभा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक अग्रवाल परिवारों से सदस्यता अभियान के कार्य को गति दिया जाए जिससे हमारा समाज और अधिक मजबूत हो सके वही आदित्य अग्रवाल राजा ने शहर में कन्या भवन को लेकर भी अपने सुझाव दिए जिस पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में शीघ्र ही कन्या भवन के निर्माण कार्य को गति मिलेगी तथा शक्ति शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी परिवार श्री सेदुराम जी अग्रवाल के सुपुत्र पवन अग्रवाल द्वारा इस दिशा में पहल की गई है

17 मार्च को संपन्न अग्रवाल सभा की बैठक में प्रमुख रूप से श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गोविंद राम कथूरिया, कन्हैया गोयल। मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल राजू,जगदीश बंसल, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, सुरेश अग्रवाल (बाघ बीड़ी) अरुण अग्रवाल सत्य विद्या, महेश अग्रवाल अधिवक्ता,ऋषि कुमार गोयल,अनुराग जिंदल,
पीयूष कथूरिया, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, गोपाल अग्रवाल, रवि गोयल, राजीव अग्रवाल आर के पूनम चंद अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल शांति पैलेस, सुरेश अग्रवाल लाला, वीरेश अग्रवाल डीएम, संतोष कुमार अग्रवाल, अशोक खेतान, सतीश अग्रवाल, श्याम सुंदर कथूरिया, अनूप कथूरिया, सौरभ गर्ग, आदित्य अग्रवाल राजा, राजेंद्र अग्रवाल गुड्डू, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, अभिषेक अग्रवाल श्री अनुराग, मोहन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमन गर्ग, विवेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,आयुष अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रवी गर्ग, चमन अग्रवाल (डीएम), रिंकू अग्रवाल ‘ अजय अग्रवाल अज्जू ,प्रतीक अग्रवाल,मांगेराम अग्रवाल, रवि अग्रवाल अशोका, सहित काफी संख्या में समाज के सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे।





