छत्तीसगढ़रायपुरसमाजिक

BPS यूनियन की गुंडागर्दी व तानाशाही के कारण 300 परचून ट्रांसपोर्टर जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


हम सम्पूर्ण ट्रांसपोर्ट परचून और चिल्लर बुकिंग ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के माध्यम से प्रदेश भर के व्यापारियों का माल बस्तर एवं अन्य राज्यों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।

रायपुर , अत्यंत खेद का विषय है कि बस्तर परिवहन संघ (BPS) द्वारा शासन-प्रशासन की मौजूदगी में हुए समझौतों का सरेआम उल्लंघन करते हुए हमारी परचून गाड़ियों को असंवैधानिक रूप से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। BPS का अड़ियल रवैया इस कदर बढ़ चुका है कि वे बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, स्थानीय पुलिस प्रशासन, यहाँ तक कि माननीय परिवहन मंत्री जी की बात मानने से भी साफ तौर पर इंकार कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर तानाशाही और गुंडागर्दी है, जिसके कारण बस्तर क्षेत्र के परचून ट्रांसपोर्टरों ने विवश होकर आज से ही बस्तर मार्ग पर परिवहन कार्य पूरी तरह बंद (अनिश्चितकालीन हड़ताल) कर दिया है।

अत्यंत गंभीर चेतावनी एवं मुख्य
बिंदु:

□  शासन-प्रशासन की अवहेलना व गुंडागर्दी : BPS यूनियन द्वारा बस्तर चैंबर, पुलिस प्रशासन और शासन के निर्देशों को ताक पर रखकर मनमानी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और व्यापारिक सुगमता पर सीधा हमला हो रहा है।

□  जनता व व्यापारियों पर ₹10,000 प्रति गाड़ी का अतिरिक्त बोझ : वर्तमान में जनता पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान युद्ध और बढ़ती महंगाई की मार झेल रही है। यदि BPS की अनुचित शर्तों व तानाशाही के आगे समझौता किया जाता है, तो प्रति गाड़ी ₹10,000 तक भाड़ा बढ़ जाएगा। इसका सीधा असर आम जनता, छोटे व्यापारियों और गरीब तबके की जेब पर पड़ेगा।

□  हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट : BPS को न तो गरीबों की चिंता है, न व्यापारियों की और न ही आम जनता की। इस गतिरोध से हमाल, लेबर, ड्राइवर, मुंशी और छोटे दुकानदारों समेत हजारों परिवारों की आजीविका ठप होने के कगार पर है।

□  व्यापारियों का कड़ा फैसला : बस्तर के परिवहन व्यवसायियों ने अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए स्वयं काम बंद का रास्ता चुना है और वे इस कदम के लिए पूरी तरह विवश किए गए हैं।

□  संपूर्ण बंद की अंतिम चेतावनी :
यदि इस मामले में जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होती है और हमारी गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट से बाहर नहीं निकाला जाता, तो सभी परचून ट्रांसपोर्ट के सभी 300 मेंबर एकजुट होकर पूरे प्रदेश के ट्रांसपोर्ट जगत और व्यापार को पूरी तरह बंद कर देंगे।”

हमारी प्रार्थना :
माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय परिवहन मंत्री जी, माननीय परिवहन आयुक्त जी, छत्तीसगढ़ सरकार एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स बस्तर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं समस्त ट्रांसपोर्टर्स व व्यापारियों का नम्र निवेदन है कि BPS की इस गुंडागर्दी पर तुरंत कड़ा एक्शन लें, शासन-प्रशासन के आदेशों का पालन कराएं और हमारी गाड़ियों को अविलंब ब्लैकलिस्ट से बाहर निकलवाकर सुचारू व्यापार बहाल कराएं।
सधन्यवाद,

भवदीय,
राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन
छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन* एवं *समस्त पीड़ित परचून ट्रांसपोर्टर,

Related Articles

Back to top button