छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

आबकारी विभाग द्वारा वार्ड नंबर 2 सक्ती के दो अवैध शराब कारोबारी भाई जेल दाखिल,2 आरोपी गिरफ्तार,14 लीटर महुआ शराब जप्त


                  

  सक्ती  कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में  दिनांक 20 फरवरी को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 2 कसेरपारा दुकालसागर के किनारे दो भाईयों शंकर सतनामी पिता राम जी सतनामी और शिवा सतनामी पिता राम जी सतनामी के द्वारा अपने अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से दोनों भाइयों से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर शंकर सतनामी के घर से 3 नग हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
इसी प्रकार शिवा सतनामी के रहवासी मकान के कमरे से एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 8 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक आबकारी स्टाफ परसराम कहरा,कमलेश , बसंती चौधरी और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button