छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

विद्युत विभाग ने रजत जयंती उत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की शिविर लगाकर दी जानकारी,, मुख्य अतिथि रहे नगरपालिका के  अध्यक्ष : श्याम सुंदर

सक्ती  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 सफलतम वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती उत्सव के रूप में आज  3 फरवरी  को सक्ती शहर के अग्रसेन भवन में संभाग स्तरीय शिविर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित  के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में विभाग के द्वारा केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित घरेलू तथा गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जो लगातार 2 वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया शिविर में सोलर वेंडरों के द्वारा ऑन द स्पॉट 7 कनेक्शनों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया, प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों ,उपभोक्ताओं तथा विशिष्ट अतिथियों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया , उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल के द्वारा विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रयासों को पुरस्कृत करते हुए नगर वासियों की तरफ से शील्ड प्रदान किया तथा सतत विद्युत व्यवस्था बनाए रखना एवं उपभोक्ता सेवा हेतु उनके प्रयासों की जमकर सराहना की।

Related Articles

Back to top button