सक्ती नगर के हटरी चौक स्थित श्री राम मंदिर के पास बने सत्संग भवन में आज शाम लगभग 5:15 बजे एक गंभीर घटना सामने आई। सत्संग भवन में बुजुर्ग महिलाओं द्वारा नियमित रूप से भजन-कीर्तन एवं सत्संग किया जा रहा था, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति अचानक भवन में घुस आया और लोहे की रॉड से महिलाओं पर प्राणघातक हमला कर दिया।
इस हमले में तीन बुजुर्ग महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कई अन्य महिलाओं के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं। घटना के समय महिलाओं के चिल्लाने पर आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी आदतन अपराधी प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
760 1 minute read





