छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

टेमर में आन बान और शान से लहराया तिरंगा,

सक्ती / टेमर, सक्ती जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत टेमर में धूम धाम से मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस, इस अवसर पर टेमर पंचायत के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के निजी कार्यलय एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत भवन, इंदिरा नगर हाई स्कुल, व विशेष कार्यक्रम शासकीय मिडिल स्कुल टेमर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति रश्मि गबेल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सक्ती, एवं विशिष्ट अतिथि रथ राम पटेल जनपद सभापति व टंकेश्वर पटेल, राम शंकर देवांगन, राघव भार्गव, योगिता घनश्याम पटेल, मंहरण लाल पटेल, बंशी पटेल,की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता टेमर पंचायत के सरपंच एवं समाजसेवी चन्द्र कुमार सोनी ने किया ।सभी अतिथियों को टेमर पंचायत की ओर से शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पांचवी आठवीं और दसवीं क्लास में सर्वाधिक अंक प्राप्त होने पर उन्हें प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने सभी स्कुल के शिझकगण समस्त पंचगण और ग्राम के समस्त नगरीको का सहयोग से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में सरपंच चन्द्र कुमार सोनी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सधन्यवाद दिया।


image editor output image 528933611 17868529819196891859362375342229 kshititech

Related Articles

Back to top button