छत्तीसगढ़

रामनरेश यादव ‘बेस्ट कलेक्शन एवं सेल्स’ अवॉर्ड से सम्मानित, देव एगे इंडिया केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स की वार्षिक बैठक में मिला गौरव


सक्ती–  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ‘देव एगे इंडिया केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स’ की वार्षिक बैठक में सक्ती जिले के रामनरेश यादव ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंपनी की इस प्रतिष्ठित बैठक में रामनरेश यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट कलेक्शन एवं सेल्स’ के अवॉर्ड से नवाजा गया।

कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) एमपी सिंह एवं रीजनल मैनेजर रामावतार त्यागी ने संयुक्त रूप से रामनरेश यादव को यह सम्मान पत्र और ट्रॉफी सौंपी। विकाश जैन ने उनके काम की सराहना करते हुए कहा कि रामनरेश जैसे कर्मठ साथियों की बदौलत ही कंपनी नई ऊंचाइयों को छू रही है।

प्रदेश के डीलर रहे मौजूद
इस गरिमामय वार्षिक सम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से बड़ी संख्या में डीलर्स और कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में व्यापारिक रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

सक्ती से पहुंचे साथियों ने दी बधाई
रामनरेश यादव को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर सक्ती से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उनके सहयोगियों देवेन त्यागी सचिन त्यागी,सचिन शर्मा, तुलशी राम त्यागी और मित्रों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान सक्ती से उपस्थित:
सुनील त्रिपाठी,अजय पटेल,विजय चन्द्रा,कमलेश राठौर,ओमप्रकाश देवांगन,नीरज वर्मा,आकाश साहू
सहित अन्य सहयोगियों ने उन्हें इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं.l

Related Articles

Back to top button