सक्ती राष्ट्रीय राजमार्ग NH-49 की हालत इन दिनों बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। खासकर श्री राम ट्रेडर्स के सामने सड़क के बीचों-बीच ऐसी खतरनाक दरारें पड़ गई हैं कि दोपहिया वाहन चालकों के पहिए सीधे उनमें फंस जा रहे हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि यहां रोजाना छोटे-बड़े एक्सीडेंट हो रहे हैं और किसी भी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति अब जानलेवा बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन साधे हुए है। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे हैं, जिससे विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
ग्रामीणों और राहगीरों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो यह लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है।
आम नागरिकों ने जिला कलेक्टर से जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लेने और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि संभावित बड़े हादसे को रोका जा सके।
👉 अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और NH-49 को इस खतरनाक स्थिति से निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।
(: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि NH-49 की स्थिति को लेकर जानकारी मिली हैं। संबंधित विभाग को तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।)
39 1 minute read





