सक्ती ,भाद्रपद अमावस्या ,एवम पोला पर्व के पावन अवसर पर मां महामाया मंदिर सक्ती में अंचल की खुशहाली, भक्तो की मंगल कामना को लेकर सुंदरकांड का पाठ किया गया, अमावस्या पर पोला
पर्व होने के नाते श्रद्धालुओं की भीड़ रही,वहीं रामदरबार, हनुमानजी, एवं मां महामाया की मंगल आरती सभी दर्शनार्थियों के साथ सामुहिक रूप से ली जाती है। भक्तगणों में सुन्दकाण्ड के पाठ का जो पाठ नहीं कर पाते वो भक्तगण पूरा समय पाठ का श्रवण कर हनुमान चालीसा का पठन कर
अपनी मनोकामनाओं के साथ मातारानी का आशीष ले कर प्रसाद ग्रहण कर घर गमन करते है।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने
में प्रातः कालीन,एवम संध्या कालीन आरती का लाभ
लेने वाले भक्तगण प्रहलाद अग्रवाल,वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुंदर अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,बी के अग्रवाल ,आत्म पटेल,कुंजल,हरी
मिश्रा,फुलेश्वर गावेल,अमितसोनी,सालिकराम राठौर,
चंद्रभान,धरम ,रामखिलावन श्रीवास,आदि का सराहनीय सहयोग रहा।






