छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

वार्ड नं 17 वासियों ने कहा रास्ते को सही नहीं किया गया तो धरने पर बैठने मजबूर होंगे वार्डवासी -रामनरेश

सक्तीसक्ती नगरपालिका के वार्ड कमांक 17 के नाका चौक के पास जल आवर्धन योजना के अन्तर्गत पाईप लाईन बिछाने के लिए बीच रोड को खोद दिया गया था जो आज दुर्घटना का कारण बन गई है छाया पार्षद रामनरेश यादव ने बताया कि ठेकेदार के द्रारा उसे सही करना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी बन गई है इस रास्ता से मालखरौदा,जैजैपुर ,सिघसरा जाने के लिए हजारो की संख्या मे फोर व्हीलर एवं टू व्हीलर गाड़ियां का आना जाना लगा रहता है एवं पास में दो स्कूल के बच्चों का आना-जाना लगा रहता है आए दिन कोई ना कोई गाड़ी उस गढे मे गिर जाती है जिसके कारण महिला एवं बच्चे घायल हो चुके है बंगल मे नाली का एक भाग छत्रग्रस्त होजाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है मोहल्ले वासियों की मांग है कि खराव हुऐ रास्ते को अतिशीघ बनाये यदि इसे और शीघ्र ध्यान नहीं किया गया तो राजकुमारी खुटे ,दुगेश राठौर,पालेश्वर गवेल,राजा गुप्ता ने कहा एक हप्ते मे रास्ते,एवं नाली को नही बनाया गया तो मोहल्लेवासी धरने पर बैठने पर मजबूर हो जाएंगे इसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी!

Related Articles

Back to top button