छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम जोंगरा में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई,  1आरोपी गिरफ्तार , 7 लीटर महुआ शराब जब्त  


       सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25/02/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 10 जोंगरा निवासी मनोज जायसवाल पिता हरिशंकर जायसवाल के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से मनोज जायसवाल
से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर मनोज जायसवाल के घर से 1 नग पीले प्लास्टिक जरीकेन में भरा 5 लीटर महुआ शराब और 1 नग हरी प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक आबकारी स्टाफ परसराम कहरा,कमलेश , बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button