छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने किया जागरूक रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,

जिला सक्ती में विश्व क्षय दिवस मना एवं टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान का हुआ शुभारम्भ

सक्ती   विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 24 मार्च को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Yes! We Can End TB: Led by Country, Powered by People”

अर्थात “सामूहिक नेतृत्व एवं सामूहिक प्रयास से हम टीबी (क्षय रोग) को समाप्त कर सकते हैं” निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर वर्ष 2023 एवं 2024 में टीबी मुक्त पंचायत घोषित ग्रामों के सरपंचों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वेदांता पावर प्लांट के सहयोग से जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत सी ई ओ श्री वासु जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
साथ ही टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। यह पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही आज से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय अभियान का दूसरा चरण) का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया गया।

कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, स्टेट पीएमटीबीएम कंसलटेंट दीक्षा पूरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर, एसटीएलएस संजय बंजारे, डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, जिला आयुष्मान समन्वयक सलमान जी, एस टी एस मीना मरकाम, टीबी मितान ओम प्रकाश धीरहे सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button