Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही।       

    सक्ती, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में एवं खनिज अधिकारी श्री के. के. बजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिला सक्ती के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे ईंट पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान ग्राम मंद्रागोढ़ी, सिंघनसरा, हरदी, बावनमुड़ी, डिक्सी, सिरली एवं सरायपाली में कुल 14 व्यक्तियों द्वारा ईंट निर्मित किया जाना पाया गया। जिस पर अलग-अलग भट्टों में कार्यवाही करते हुए कुल 4,61,410.00 रुपये खनिज मद में जमा कराया गया है। इसी तरह चन्द्रपुर में 02 हाईवा निम्नश्रेणी चूनापत्थर का बिना अभिवहन पास परिवहन करते हुए पाए जाने पर पुलिस अभिरक्षा में थाना चन्द्रपुर में रखा गया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 23 फरवरी 2026 को रात्रि कालीन भ्रमण के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों में विशेष कर अवैध रेत उत्खनन पर निगरानी रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में करही, मिरौनी, कलमा, राधापुर क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। उक्त स्थानों पर किसी प्रकार का अवैध चैन माउंटेन नहीं पाया गया। अवैध उत्खनन व परिवहन के प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button