छत्तीसगढ़राजनीतिसक्तीसामाजिक

कांग्रेस संगठन जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा ही कार्य करती रहेगी;;; राकेश राठौर   

   सक्ती   कांग्रेस संगठन को शहर स्तर में सशक्त और सहज बनाने की दिशा में  राकेश राठौर को शहर कांग्रेस कमेटी सक्ती का अध्यक्ष नियुक्त  कर एक अहम् जिम्मेवारी प्रदेश कांग्रेस ने और आदरणीय नेता प्रतिपक्ष  डां.चरणदास महंत जी के द्वारा भरोसा कर सौंपा गया है। अपनी नियुक्ति के पश्चात  नये अध्यक्ष राकेश राठौर ने अपने कार्यक्रमों को सजगता और सरलता से सभी कांग्रेस साथियों को साथ लेकर  आयोजन की एक जोरदार आगाज भी महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथी और संगठन की मजबूती के लिए एक बैठक का आव्हान कर अपनी मंशा दर्शा दी है ।उनकी नियुक्ति के बाद आयोजन से शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त *अध्यक्ष राकेश राठौर ने अपनी नियुक्ति के लिए आदरणीय श्री चरणदास महंत जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह आदरणीय चरणदास महंत जी को हमेशा से ही अपना राजनीतिक आदर्श मानते हैं* उन्होंने कहा कि वे नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पूरे कांग्रेस  को साथ लेकर जनहित मुद्दों को हमेशा ही प्रमुखता से उठाने की बात कही है। राकेश राठौर की नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ  नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने भी आशा  और विश्वास व्यक्त कर रहें है कि राकेश राठौर  के नेतृत्व में शहर में नगर कांग्रेस कमेटी और अधिक सक्रिय एवं संगठित भूमिका में नजर आयेगी। संवाददाता से बात करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा है कि वह नगर सक्ती में कांग्रेस संगठन की अहम् दी गई जिम्मेदारी को बहुत ही आत्मीयता और कांग्रेस  के प्रति समर्पण भावना से निभायेंगे और नगर के समस्त कांग्रेस जन साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा है उन्हें वरिष्ठजनों के आशीर्वाद के साथ ही साथ हर कांग्रेसी साथी का सहयोग मिल रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी काम को अंजाम तक लेकर जाने वाली एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ लेकर चलती है और उसी राह में चलते हुए सक्ती नगर की कांग्रेस संगठन भी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा ही कार्य करती रहेगी।

image editor output image 1572383772 17700918798474160913995572401899 kshititech

Related Articles

Back to top button