छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

आस्था अग्रवाल के कैप्टन बनने पर सक्ती सराफा एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत

सक्ती   शहर की होनहार बेटी आस्था अग्रवाल के हवाई जहाज़ की कैप्टन बनने के बाद अपने गृह नगर सक्ती आगमन पर पूरे शहर में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही आस्था शहर पहुँचीं, उनके परिजनों, मित्रों और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ शहरवासियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।

कैप्टन आस्था अग्रवाल ने सर्वप्रथम  मां महामाया मंदिर में मत्था टेक पूजा अर्चना कर जुलूस के साथ सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश सराफ के निज निवास पहुँची,,वहां उनका सक्ती सराफा एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत सत्कार किया,, इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन ने बुके एवं मोमेन्टो के साथ उनका अभिवादन किया।

image editor output image 1004766211 17661460807518272804916733938932 kshititech

आस्था अग्रवाल की इस सफलता को सक्ती शहर के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने आस्था को बधाई देते हुए कहा कि वे शहर की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

अपने संबोधन में आस्था अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता, शिक्षकों और शहरवासियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों पर विश्वास रखने और निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

सक्ती जिला आज आस्था अग्रवाल की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

Related Articles

Back to top button