छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

27वीं माँ चंद्रहासिनी मैया पदयात्रा में राइजिंग स्टार परिवार कर रहा भक्तों की सेवा,

युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल सहित राइजिंग स्टार के सदस्यों ने संभाला सेवा का जिम्मा, दर्द निवारक दवाइयों का वितरण एवं पंजीकरण जारी

सक्ती, सक्ती से चंद्रपुर तक निकली 27वीं माँ चंद्रहासिनी मैया पदयात्रा में माता रानी के भक्तों की सेवा के लिए राइजिंग स्टार परिवार के सदस्य निरंतर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। पदयात्रा के दौरान भक्तों को होने वाली शारीरिक परेशानी एवं दर्द को देखते हुए उनके लिए दर्द निवारक स्प्रे, मालिश एवं आवश्यक दवाइयों के वितरण की व्यवस्था की जा रही है।

image editor output image 389400296 1792039536594 kshititech

इस सेवा कार्य में युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल, हिमांशु सिंघल, राज तायल, अंकित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल एवं सौरभ अग्रवाल सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। सदस्य अपने हाथों से माता रानी के भक्तों को दर्द निवारक स्प्रे एवं मालिश की दवाई लगाकर राहत पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही आवश्यक दवाइयों का वितरण एवं भक्तों का पंजीकरण भी किया जा रहा है, ताकि सेवा कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।

राइजिंग स्टार परिवार के सदस्यों ने बताया कि माँ चंद्रहासिनी मैया के दर्शन के लिए श्रद्धा एवं आस्था के साथ पदयात्रा करने वाले भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पदयात्रा में शामिल भक्तों को यथासंभव सहायता एवं राहत प्रदान करना ही इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और जरूरतमंदों की सहायता करना ही ईश्वर के प्रति सच्चे समर्पण का भाव है। माँ चंद्रहासिनी मैया की कृपा से यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button