छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी सक्ती जिले वासियों को दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं,


सक्ती,  सक्ती विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता श्री नरेश गेवाडीन ने समस्त सक्ती जिले वासियों को असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी (दशहरा) की हृदय से अग्रिम शुभकामनाएं एवं  बधाई दी है।

अपने शुभकामना संदेश में श्री गेवाडीन ने कहा कि दशहरा का पावन पर्व हमें यह सीख देता है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा सच्चाई और अच्छाई की ही होती है। भगवान श्री राम ने मर्यादा और धर्म का पालन करते हुए रावण जैसे अहंकारी का वध कर इस संसार को यह संदेश दिया था। हमें भी उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि के बाद आने वाला दशहरा पर्व नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि सक्ती जिला एक नया जिला है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर हैं।

श्री गेवाडीन ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस पर्व पर हम सभी आपसी बैर-भाव को भुलाकर प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश दें। उन्होंने सभी के सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button