Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

जिला पंचायत सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह  तुर्री धाम में छेत्र की जनता जनार्दन से हुए रूबरू , उनकी समस्याओं का किया निराकरण

सक्ती  सक्ती विधानसभा छेत्र के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम मंदिर परिसर में  दिनांक 13. सितम्बर को  11:00 से 2:00 बजे तक जनता की समस्याओं का निराकरण करने  राजा धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनकी समस्याओं को सुना एवं कुछ समस्याओं को त्वरित निराकरण भी  किया। जनता के आवेदन लिए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से मोबाइल में वार्तालाप कर  उनकी समस्याओं को निराकरण करने के लिए उन्हें आश्वासन दिये। सक्ती राजमहल सदैव जनता की सेवा करते आ रहा है इसको आगे बढ़ाने के लिए राजा धर्मेंद्र सिंह सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य ने तुर्रीधाम में खुले मंच पर जन समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के लिए नई पहल की है। जिसे वे निरंतर प्रत्येक सोमवार को वहां पर उपस्थित होकर जनता से रूबरू होते रहेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। उनके साथ में उपस्थित रोहिताशव् चंद्र दोहरे ,पुष्पेंद्र चंद्रा,कमल राठौर,सूरज सोना,बसीन सरपंच इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button