Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

होली पर्व के पूर्व आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई 139 लीटर महुआ शराब और 1840 किलो महुआ लाहन बरामद

सक्ती वार्ड नंबर 1,  और मुक्ताराजा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

सक्ती  होली पर्व के पूर्व जिला सक्ती कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सक्ती के मार्गदर्शन में जिले में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाए जाने वाली जगहों को चिन्हांकित करके कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी के तारतम्य में वार्ड क्रमांक एक सक्ती में आबकारी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई जिसमें शासकीय भूमि और छोटी नहर के किनारे रखे लगभग 40 डिब्बे और बोरियों में भरा लगभग 800 किलो महुआ लाहन और चार लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।
महुआ लहान को मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया और पंचनामा बनाया गया ।
इसी प्रकार ग्राम मुक्त राजा थाना बाराद्वार में हजारों लीटर महुआ शराब बनाने की तैयारी की सूचना पर आबकारी टीम के द्वारा दबिश दी गई जिसमें मुक्त राजा के तालाब में छिपाकर रखा 52 बोरियों प्रत्येक में 20 किलो महुआ लाहन कुल 1040 किलो महुआ लाहन को आबकारी टीम के द्वारा तालाब से निकाल कर सैंपल लेकर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया । उक्त महुआ लाहन से होली पर्व पर हजारों लीटर महुआ शराब बनाई जानी थी। इसी के साथ मुक्त राजा में सरकारी भूमि के किनारे झाड़ियां में छुपा कर रखा जरिकेनो, प्लास्टिक की बोतलों में और प्लास्टिक के पन्नियों में छुपा कर रखा कुल 135 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया । इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जिले में जारी रहेगी । इस प्रकार कुल 1840 किलो महुआ लाहन और 139 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक रशिल श्रीवास्तव, मोंगरा पटेल, विष्णु कौशिक, भारती यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button