Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

होलिका दहन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सक्ती–  देवांगन विकास सेवा समिति के द्वारा शहर के शनि मंदिर के पीछे स्थित देवांगन धर्मशाला के पास 3 मार्च को रात्रि 01.30 बजे होलिका दहन का आयोजन किया गया। होलिका दहन आयोजन समिति के सदस्य कृष्ण कुमार देवांगन ने बताया कि होली के जीवंत त्योहार की पूर्व संध्या पर होने वाला एक बहुत ही खास है. होलिका दहन का गहरा प्रतीकात्मक महत्व है जो हमें बुराई पर अच्छाई की जीत और विश्वास की शक्ति की याद दिलाता है। कार्यक्रम की सुव्यवस्थित संचालन के लिए कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया था। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि  रात्रि 01.40 बजे के विद्वान पंडित के मार्गदर्शन विधि-विधान पूर्वक होलिका दहन किया गया। कृष्ण कुमार देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था किया गया था। ततपश्चात सभी मिलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई भी दिए।

Related Articles

Back to top button