Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सकरेली कला में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

कथा व्यास पर होंगे पं. मनोज तिवारी जी


सक्ती /  सकरेली कला,  विगत दिवस निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ. बोरदा,सरवानी सहित ग्राम के माता-बहनों सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए रामनगर के तालाब से जल लेकर कथा स्थल पहुंचे, जल से वरूण देवता का आव्हान कर विधिवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा 17 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। कथा प्रतिदिन सांय 6 बजे तक होगा तथा रात्रि 9 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित है. ग्राम के मध्य स्कूल चौक में विशाल पंडाल बनाया कि जहां प्रतिदिन पं. मनोज तिवारी के द्वारा भागवत कथा वाचन किया जावेगा।
समस्त सकरेली कला ग्राम के लोग आयोजन की सफलता लिए लगे हैं. गांव के नागरिकों के द्वारा कथा में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button