छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

उप जेल सक्ती में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, 1100 दीपों से जगमगाया उप जेल परिसर,

सक्ती,   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उपजेल में ‘आशीर्वाद का दीया’ एवं ब्रम्हकुमारी का आध्यात्मिक शिविर भी जेल परिसर में आयोजित किया गया।

image editor output image 882220431 178970830636945911729838539596 kshititech

सक्ती कलेक्टर श्रीमति जय श्री जैन के दिशा निर्देश के तहत उपजेल में यह कार्यक्रम किया गया, इस अवसर पर जेलर विजय पटेल एवं उनके सहयोगी जेल के कर्मचारियों एवं सजा याफ्ता कैदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए। एक साथ जलते दीपों से जेल परिसर प्रकाशमय हो उठा और वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। कार्यक्रम में जेलर विजय पटेल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने उपजेल में सामाजिक एकजुटता एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। कैदियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना।

Related Articles

Back to top button