सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में उमड़ी जनभागीदारी, ‘अटल अमर रहें, मोदी दीर्घायु रहें’ के नारों से गूंजा परिसर
सक्ती, सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सक्ती के अटल परिसर में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए दीप प्रज्वलित किए। दीप प्रज्वलन के अवसर पर अटल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना को अभिव्यक्त किया। इस दौरान “अटल अमर रहें, मोदी दीर्घायु रहें” के नारे भी लगाए गए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। अटल परिसर में आयोजित यह दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी सामूहिक सहभागिता और सेवा भाव का प्रतीक बना। दीपों की रोशनी के बीच जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने अभियान के उद्देश्यों के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।




