छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

आई-सेक्ट शाखा प्रबंधकों की हुई महत्वपूर्ण बैठक: ओलंपिक परीक्षा व नए सत्र पर हुई चर्चा


सक्ती  आई-सेक्ट रीजनल ऑफिस कोसाबाड़ी, कोरबा में सक्ती, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के शाखा प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा व रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी आई-सेक्ट ओलंपिक परीक्षाओं का सफल संचालन एवं नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को गति देना रहा।

बैठक का मार्गदर्शन डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी एवं विशेष कर्तव्य अधिकारी श्री योगेश मिश्रा क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण साहू ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित शाखा प्रबंधकों को आगामी आई-सेक्ट ओलंपिक परीक्षाओं के आयोजन, रूपरेखा तथा छात्रों की भागीदारी को लेकर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नए शैक्षणिक सत्र में नए पाठ्यक्रमों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और छात्र कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान नव-नियुक्त सक्ती जिला प्रबंधक  राम नरेश यादव एवं जांजगीर-चांपा जिला प्रबंधक  मूलचंद गुप्ता का औपचारिक परिचय कराया गया, साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से,  बी के शर्मा, देवेंद्र नामदेव,  रघुनंदन पटेल सहित क्षेत्र के विभिन्न आई-सेक्ट केंद्रों के 35 प्रबंधक व प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button