छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सकरेली कलां से शिव भक्त कांवड़ियों का जत्था जाएगा तुर्री धाम,सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों का दल होगा रवाना,

image editor output image928056501 17871424954842663775647048672137 kshititech

सक्ती, सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को समीपस्थ ग्राम सकरेली कलां से शिव भक्तों का विशाल जत्था तुर्री धाम को रवाना होगा, सावन का महीना शिव भक्तों के लिए काफी फलदाई व पावन होता है, दूर दूर से शिव भक्त पैदल चलकर भोले भंडारी का दर्शन कर जलाभिषेक करते हैं.

आपको बता दें कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी से सकरेली कलां के स्कूल चौक से शिव भक्तों का विशाल जत्था पैदल तुर्री धाम को प्रस्थान करेगी, शिव भक्त शिव की विशाल प्रतिमा के साथ बम बम भोले के नारो की गूंज के साथ समूह में रवाना होगी. डीजे की धुन पर थिरकते हुए शिव भक्त पैदल चलकर बाबा के दरबार में पहुंचेंगे. महिला पुरुष, बच्चे बूढ़े सभी समूह का हिस्सा होंगे, गांव के विभिन्न चौक चौराहों पर खीर पुड़ी एंव जलपान की व्यवस्था की गई है.
रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है, भोर में 4 बजे सभी शिव भक्त कांवड़िया एक साथ का तुर्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगे. ग्रामवासियों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button