मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद
चोरी की वारदात में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी सतीश दुबे नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) का निगरानी हिस्ट्रीशीटर,धारा331(4),305(ए),61(2)
(बी) बी,एन, एस के तहत मामला दर्ज,,
सक्ती ,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विजय बहादुर द्वारा थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर में साईं भगवान के मुकुट की चोरी हो गई है तथा चोरी करने वाला व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी आरोपी सतीश दुबे पिता महेश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बिछुआ, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.) से पूछताछ करने पर अपने सहयोगी ननकी राम चैहान पिता लछन राम चैहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हार, चैकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग.)के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया जिनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 500 ग्राम वजनी चांदी के मुकुट, कीमत 95,000- को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। प्रकरण में विवेचना में प्राप्त साक्ष्य, घटनास्थल निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के कथनों के आधार पर दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी सतीश दुबे थाना पलोहा बड़ा नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) का निगरानी हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में इसके विरूद्ध चोरी के अनेको प्रकरण दर्ज है। तथा स्थाई वारंट भी लंबित है।






