छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

बिना लायसेंस साहूकारी उपर से दादागिरी एसपी ने स्वयं लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार



सक्ती/चंद्रपुर  थाना चंद्रपुर क्षेत्र में आरोपी करन यादव पिता गंगाराम यादव निवासी चंद्रपुर के द्वारा बिना लायसेंस के साहूकारी का धंधा मोटे ब्याज पर किया जा रहा था, तथा जिन लोगो को ब्याज पर पैसा उधार देता था उनके द्वारा समय पर ब्याज न चुकाने के एवज में उनकी महंगी गाड़िया, ट्रेक्टर तथा कीमती आभूषण अपने पास रखवा लेता था जो व्यक्ति अपनी गाड़ी देने से इंकार करता था उसको क्षति पहुंचाने की धमकी देता था। इस प्रकार की शिकायत सीधे सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर स्वयं दिनांक 21.07.2026 को थाना चंद्रपुर पहुँचे एवं अपनी उपस्थिति में थाना प्रभारी चंद्रपुर निरीक्षक जितेन्द्र कोशले को कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दियें। निर्देश के परिपालन में चंद्रपुर पुलिस द्वारा आरोपी को छ.ग. साहूकार अधिनियम की धारा 11एफ व धारा 308(3) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 नग मोटर सायकल एवं 01 ट्रेक्टर जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई। सक्ती जिले में सूदखोर के खिलाफ पहली एवं बड़ी कार्यवाही की गई हैै। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने थाना/चौकी क्षेत्र में सूदखोरो पर कड़ी नजर रखें तथा शिकायत मिलने पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही करें ताकि आम जनता को सूदखोरों के शोषण एवं अत्याचार से बचाया जा सकें।

image editor output image818386775 17848811352248366207202320571865 kshititech

Related Articles

Back to top button