सक्ती क्षेत्र के प्रतिष्ठित निर्माण सामग्री विक्रेता राम ट्रेडर्स, सक्ती द्वारा आयोजित “बंपर धमाका ऑफर 2026” के अंतर्गत लकी ड्रॉ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कामधेनु सरिया के सेल्समेन श्री प्रजापति जी एवं कामधेनु नेस्ट उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया, साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में राम ट्रेडर्स की सराहना करते हुए ग्राहकों के प्रति इस प्रकार के प्रयास को सराहनीय बताया।
इस योजना के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 मार्च तक खरीदारी करने वाले कुल 287 ग्राहकों को कूपन प्रदान किए गए थे। सभी कूपनों को एक बॉक्स में रखकर पारदर्शी तरीके से लकी ड्रॉ निकाला गया।
🎉 विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:
🥇 प्रथम पुरस्कार (E-Scooty) – गोपाल सिदार, ग्राम बैलाचुवा
🥈 द्वितीय पुरस्कार (फ्रिज) – रामचरण गवेल, डोंडकी
🥉 तृतीय पुरस्कार (LED TV) – सुरेंद्र चौहान, नावापाराखुर्द
🏅 चतुर्थ पुरस्कार (कूलर) – योगेंद्र सिदार, पतरापाली
🏅 पंचम पुरस्कार (टेबल फैन) – मंगलू केवट, पोरथा
🏅 षष्ठम पुरस्कार (मिक्सर) – डुलिमा साहू, देवरमाल
🏅 सप्तम पुरस्कार (इंडक्शन) – नितेश गवेल, सक्ती
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया गया, जिसमें दर्शकों के बीच से चयनित व्यक्ति द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर कूपन निकाले गए।
कार्यक्रम के अंत में राम ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर श्री राधेवेंद्र कुमार गवेल द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन करने का आश्वासन दिया गया।
इस सफल आयोजन ने राम ट्रेडर्स एवं ग्राहकों के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।





