छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

एस. पी. प्रफुल्ल ठाकुर उतरे हाईवे पर, थानेदारों व हाइवे पेट्रोलिंग के साथ,,

सक्ती/- प्रदेश में पुलिस महनिदेशक अरूण देव गौतम द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं रेन्ज पुलिस महानिरीक्षको की बैठक ली जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये- प्रदेश की सभी हाईवे पेट्रोलिंग को तकनीकी रूप से सुसज्जित किया गया है ताकि दुर्घटना होने पर बेहतर रिसपोंस टाईम मे लोगो को राहत पहुंचाई जा सके। मीटिंग मे दिये गये निर्देशों के परिपालन में सक्ती में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा सक्ती जिलें में राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया जिसमें यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा, थाना प्रभारी बाराद्वार नरेंद्र यादव, थाना प्रभारी सक्ती लखनलाल पटेल के साथ रिस्दा से मसनिया तक ढाबों के सामने खडे ट्रक चालको एवं ढाबा मालिक को रोड पर वाहन खडी न करने की सख्त हिदायत दी तथा रोड पर खडी ट्रक के कारण दुर्घटना होने पर जो ढाबा मालिक अपने ढाबा के सामने रोड पर ट्रक खडी करवायेगा उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा टोल प्लाजा प्रबंधक को भी टोल के पास रोड पर भारी वाहन खडा नही करने सख्त चेतावनी दी राष्ट्रीय राजमार्ग मे सुगम सुव्यवस्थित वाहनो का आवागमन हो सके तथा दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके इसके लिए सक्ती जिले की दोनों हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों के स्टाफ को भी समझाईश दी।

Related Articles

Back to top button