छत्तीसगढ़धर्मसक्तीसामाजिक

“एक शाम खांटूधाम के नाम” भजन संध्या की तैयारियां जोरों पर,,,

सक्ती/-  11 मार्च 2026, बुधवार को आयोजित होने वाले “एक शाम खाटूधाम के नाम” भव्य भजन संध्या कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का आयोजन “कान्हा निवास”, अर्जुनलाल रामकुमार ज्वेलर्स, नवधा चौक में किया जाएगा, जहां शाम 6:31 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी। भजन संध्या को यादगार बनाने में देश के मशहूर भजन गायक सौरभ शर्मा (कलकत्ता),एवं परविंदर पलक (हरियाणा) होंगे ,जो अपने मधुर भजनों से भक्तों को रिझाएंगे,,

कार्यक्रम की तैयारियों में रवि सराफ, अनुज सराफ, आलोक सराफ और दिनेश सराफ पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं। ताकि यह आयोजन और भी भव्य और सफल बनाया जा सके।

पूरे क्षेत्र में बाबा श्याम के इस भव्य कार्यक्रम को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था, सजावट और भक्तों के स्वागत की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं, ताकि यह भजन संध्या सभी के लिए यादगार बन सके।

आयोजकों द्वारा सभी श्याम भक्तों एवं सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या में शामिल होने और बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button