छत्तीसगढ़राजनीतिसक्तीसामाजिक

केंद्र की मोदी सरकार ने 1 साल तक सोना न खरीदने की कांग्रेस ने जमकर किया विरोध,,

सक्ती। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्ती नगर के विभिन्न सराफा दुकानों का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा “1 साल तक सोना न खरीदने” की जनविरोधी मांग की जमीनी हकीकत जानी।


सराफा व्यापारियों, स्वर्णकारों और उनसे जुड़े कारीगरों से चर्चा करने पर यह बात सामने आई कि हर छोटा-बड़ा व्यापारी और उनका परिवार इस मांग को पूरी तरह से गलत और अव्यवहारिक मान रहा है। इस अजीबोगरीब मांग के कारण सराफा कारोबार ठप होने की कगार पर है, जिससे स्थानीय कारीगरों के सामने अपने परिवार की रोजी-रोटी और भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
“व्यापारियों और कारीगरों का कहना है कि सरकार के ऐसे फैसलों से आम जनता और मध्यम वर्ग का रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस इस जनविरोधी सोच का डटकर विरोध करती है।”
— इस अवसर पर
श्रीमति रश्मि गबेल (जिला कांग्रेस अध्यक्ष)
रामप्यारे सिदार (ब्लॉक अध्यक्ष)
राकेश राठौर (नगर कांग्रेस अध्यक्ष)
घनश्याम देवांगन, शफीक मोहम्मद, पिंटू ठाकुर, रविन्द्र राठौर,अल्का जायसवाल, कुसुम यादव, उमेश साहू, हेमंत सोनी,रामू जायसवाल, कालू अग्रवाल, शैलेन्द्र अजगल्ले, जागेश्वर राज
चंद्रकुमार सोनी, मो. शाजिद खान, वासु अग्रवाल, राकेश रोशन महंत, शम्स तमरेज खान, कालू रघुनाथ अग्रवाल प्यारे लाल पटेल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,,

Related Articles

Back to top button