सक्ती छत्तीसगढ़ चेम्बर सक्ती इकाई के अध्यक्ष मुकेश बंसल के बुधवारी बाजार स्थित कार्यालय में ₹10 के सिक्के दुकानदारों को वितरित किये गए। स्थानीय चेम्बर ने यह पहल की। इस दौरान दुकानदारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सिक्के उपलब्ध कराए गए, ताकि रोजमर्रा के लेन-देन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

चेम्बर पदाधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर दुकानदार सिक्के लेने से भी हिचकते हैं, जिससे आम लोगों को दिक्कत होती है। प्रशासन भी पहले स्पष्ट कर चुका है कि सभी सिक्के वैध हैं और उन्हें लेने से इनकार करना नियमों के खिलाफ है।
स्थानीय व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्राहकों के साथ लेन-देन आसान होगा और बाजार में नकदी का संतुलन बना रहेगा। चेम्बर ने आगे भी ऐसे वितरण कार्यक्रम जारी रखने की बात कही है, ताकि व्यापार सुचारू रूप से चलता रहे।इस अवसर पर चेम्बर के सभी मेम्बर उपस्थित रहे।




