Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सक्ती में 8 अप्रैल को लगेगी वूमेन फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन

वेडिंग स्पेशल प्रदर्शनी में मिलेंगे लेटेस्ट डिजाइनर कलेक्शन

सक्ती। शहर में महिलाओं के लिए फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा एक खास आयोजन होने जा रहा है। आगामी 8 अप्रैल 2026, बुधवार को राधा कृष्ण मंदिर, सक्ती में वूमेन फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन (Wedding Special) का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए शादी एवं विशेष अवसरों से जुड़े लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे। आयोजन में लेडीज सूट, ज्वेलरी, पोशाक, हैंडबैग, गॉगल्स, साड़ी, इंडो वेस्टर्न ड्रेस एवं घड़ियों सहित विभिन्न आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह एग्जीबिशन खास तौर पर शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, जहां महिलाओं को एक ही स्थान पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई वैरायटी देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
साथ ही, इस आयोजन में स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यापारी भी भाग ले सकते हैं। स्टॉल बुकिंग के लिए आयोजकों द्वारा संपर्क नंबर 73891 55508 जारी किया गया है। इस आयोजन को लेकर शहर की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button