छत्तीसगढ़धर्मसक्तीसामाजिक

नगर में हिंदू नववर्ष पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा से भगवामय हुआ शहर


सक्ती / 19 मार्च को हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में न केवल नगरवासी, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में सनातनी प्रेमी और धर्म योद्धा शामिल हुए। जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष और डीजे की धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 ;30 बजे थाना परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। यहा माथा टेकने के बाद शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। आयोजन में मुख्य अतिथियो के रूप में श्री प्रेमा साईं  महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रबल प्रताप जूदेव  (अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख) ने की। वही धर्म जागरण के प्रांत प्रचारक राजकुमार चन्द्रा भी उपस्थित रहे शोभायात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। यह यात्रा नवाधा चौक
हटरी और बाजार चौक हॉस्पिटल चौक अग्रसेन चौक एवं गौरव पथ रोड से होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज थामे, पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने युवाओं में भारी उत्साह भर दिया।
विशेष आयोजन और दिव्य प्रेत दरबार
शोभायात्रा का समापन सामुदायिक भवन में हुआ, जहाँ दोपहर 12 बजे से अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम चला। इसके पश्चात ‘दिव्य प्रेत दरबार’ का आयोजन किया गया, जो देर रात्रि तक चला। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ‘भोजन भंडारा’ की व्यवस्था की गई थी।
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अंजू गबेल, रूपेंद्र गबेल, ओम प्रकाश राठौर, की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में क्षेत्र विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित भारी संख्या में मातृशक्ति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

Related Articles

Back to top button