छत्तीसगढ़राजनीतिसक्तीसामाजिक

जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में सचिव बनाए गए चंद्र कुमार सोनी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का जताया आभार

सक्ती। जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में पूर्व जनपद सदस्य एंव टेमर के लोकप्रिय सरपंच चंद्र कुमार सोनी को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अपनी नियुक्ति पर चंद्र कुमार सोनी ने शीर्ष नेतृत्व एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। श्री सोनी ने कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सचिव चंद्र कुमार सोनी ने सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्री मति रश्मि गबेल का भी ह्रदय से आभार व्यक्त किया है। श्री सोनी  की नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Related Articles

Back to top button