Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्ती

ग्राम लिमतरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का प्रदेश भाजपा मंत्री विद्या सिदार ने किया भूमि पूजन,,

image editor output image1666709366 17713279687458030071290800686304 kshititech

सक्ती  सक्ती जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमतरा में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन  16 फरवरी को प्रदेश भाजपा मंत्री श्री मती विद्या सिदार के कर कमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ,प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत

निर्माण कार्यों में (1) नाली निमार्ण कार्य

(2) आँगन बाड़ी भवन मरम्मत कार्य-

(3) पीचिंग एंव निर्मला घाट निर्माण कार्य

• कार्यक्रम की अध्यक्षता –  लिमतरा सरपंच श्री मती मालती मनहरण भारद्वाज ने की, एवं उपसरपंच  पंचगण के कर कमलो में  दिनाँक 16-02-26 को भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मंत्री  विद्या सिदार ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है।,,,,
भूमि पूजन के इस मौके पर विद्या सिदार ने कहा कि इन निर्माण कार्यों से गांव के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और हर गांव तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।,,,,,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और प्रदेश मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस शुभ अवसर पर – ननकी राम साहू, राजेंद्र साहू पूर्व सरपंच, अमेरिका भारद्वाज , मनोज भारद्वाज, विजय भारद्वाज, पंच सावित्री जांगड़े ,पंच लक्ष्मीनारायण साहू ,जितेन भारद्वाज ,पंच मसुदन खंडेलवाल, रामकृष्ण भारद्वाज, सनत साहू,लता साहू रजनी साहू एवं ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button