Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़धर्मसक्तीसामाजिक

15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की निकलेगी भव्य बारात,पुलिस प्रशासन के साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग(लल्ली) ने रुट व्यवस्था का किया अवलोकन 

सक्ती  15 फरवरी का दिन सक्ती जिले के लिए ऐतिहासिक होने वाला है,आपको बता दे कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोले बाबा की भव्य  बारात का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।इस बार भी बाबा की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जायेगी बाबा की बारात में लगभग बीस से पच्चीस हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है,, जिसको संभाल पाना पुलिस प्रशाशन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती।किन्तु बाबा की महिमा ही कही जाय कि बिना किसी रुकावट एवं बिना कुछ गंभीर वारदात हुए श्रद्धालुगण बाबा की बारात में  शामिल होते है, 14 फरवरी को सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक  श्री प्रफुल्ल सिंह ठाकुर, एवं एसडीओपी सक्ती भुवनेश्वरी पैंकरा , नगर निरीक्षक लखन पटेल स्वयं शिव बारात का आयोजन का जायजा लिया  साथ में शिव बारात समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल लल्ली शिव बारात का रूट चाट बताते हुए, आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देने का भी आग्रह किया है ।।।

Related Articles

Back to top button