सक्ती छत्तीसगढ़ राज्य के एक ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026,- 27 के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह बजट बेहद निराशाजनक है बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं किसी के लिए कुछ भी पर्याप्त प्रावधान नहीं रखे गए हैं पूरा बजट केवल अपने उद्योगपति मित्र को ध्यान में रखकर बनाया गया है छत्तीसगढ़ में जो माइनिंग कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है इसका फायदा केवल और केवल अडानी को होगा उन्होंने कहा कि बजट के तुरंत बाद शेयर बाजार का टूटना और निवेशकों के 16 लाख करोड़ से ज्यादा डूबना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता ने बजट को नकार दिया है संदेश स्पष्ट है कि केंद्र की भाजपा सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है।
25 1 minute read





