छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

ऋषभ तीर्थ दमाऊ धारा में श्री विष्णु महायज्ञ एवं धर्म सम्मेलन संपन्न..

ऋषभ तीर्थ दमाउधारा का पर्यटन स्थल के रूप में शीघ्र हो विकास… अधिवक्ता चितरंजय

सक्ती  जिले के मनोरम वादियों में अरसे से श्रद्धा एवं अध्यात्म का समागम स्थल ऋषभ तीर्थ दमाऊ धारा में परंपरा अनुसार इस साल भी विष्णु महायज्ञ एवं धर्म सम्मेलन का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर परिवार की ओर से किया जा रहा है। जिसके समापन  अवसर पर वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्यों के द्वारा भव्य यज्ञ आहुति अर्पित किया तथा श्रद्धालुओं ने सहस्त्र धारा स्नान का आनंद लिया पश्चात ब्राह्मण भोज उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद भंडारा में सामूहिक भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
इस संबंध में मंदिर समिति के प्रबंधक दिनेश महाराज बाबा ने बताया कि श्री श्री जगन्नाथ महाराज के द्वारा माघ पूर्णिमा पर भव्य महायज्ञ एवं धर्म सम्मेलन की नींव रखी गई जो उनके ब्रह्मलीन होने के बाद भू उनके शिष्यों एवं अनुवाईयों के द्वारा परंपरा अनुसार अब भी महायज्ञ एवं धर्म सम्मेलन का आयोजन हर साल भली_भांति किया जा रहा है जो मंदिर परिवार के द्वारा सामाजिक सहयोग से आज भी गरिमापूर्ण किया जा रहा है।
महायज्ञ में बनारस के यज्ञाचार्यों के सान्निध्य में सक्ती, कोरबा जिलों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु जन शामिल हुए ।
इन पलों में उपस्थित अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज ऋषभ तीर्थ में आयोजित महायज्ञ परिसर एवं प्रसाद भंडारा में धर्म एवं आस्था का शैलाब नजर आ रहा था जो सनातन संस्कृति एवं अध्यात्म के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश है। उन्होंने दमाउधारा पर्यटन स्थल घोषित होने बावजूद क्षेत्र में कोई विकास नजर नहीं आने की बात कहते हुए शासन से आग्रह किया कि इस आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थल का शीघ्र व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।
पर्यटन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में विचरण कर रहे वानर सेना अर्थात बंदरों को लोगों ने केले मूंगफली खिलाकर खूब आनंद लिया । आज भंडारा एवं यज्ञ के पलों में दिनेश बाबा, कृष्णा महंत आदि के साथ पूरी टीम ने प्रातः से व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button