छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

*आबकारी वृत्त सक्ती में शराब कारोबारी गिरफ्तार

सक्ती   सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो  के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर  व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला  के मार्गदर्शन में  *दिनांक 2/6/25* को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को *मरकाम गोढ़ी   थाना सक्ती* निवासी   *फूलकुमारी  कंवर पति धरमसिंह*    के द्वारा अपने घर से महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना मिली। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने फूलकुमारी के घर की जांच में *घर में छिपा कर रखा तीन नग प्लास्टिक जरिकेन  में कुल 15 लीटर महुआ शराब* बरामद किया ।

  आरोपिया  के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

बाड़ी में गड़ा कर रखा 18 नग प्लास्टिक डिब्बों और 10 नग प्लास्टिक बोरियों में कुल *560 किलो महुआ लाहन* जिससे महुआ शराब बनाई जाने वाली थी बरामद किया गया। महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्टीकरण किया गया।

 उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त – सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल  की टीम में  आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक भारती यादव  का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button