Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित  

    सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन की अध्यक्षता में आर.बी.आई. एवं नाबार्ड तथा जिला अग्रणी बैंक सक्ती के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले मे पिछली परामर्शदात्री समिति की बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, जिले में बैंकिंग गतिविधि पर चर्चा, राष्ट्रीय मापदंडों की समीक्षा, वार्षिक साख योजना 2025-26 लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण पर चर्चा, किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा, किसानों की आय वृद्धि करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, आर.बी.आई. के श्री सदानंद, एलडीएम श्री मनोज कुमार वर्मा एवं जिला के समस्त बैंको के प्रबंधक एवं संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button