छत्तीसगढ़शिक्षासक्तीसामाजिक

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरेली कलां का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

बेहतरीन प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं ने विद्यालय का बढ़ाया मान

सक्ती  विगत दिवस माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निकटवर्ती ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरेली कलां के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, अधिकतर छात्र छात्राओं ने प्रथम डिविजन में स्थान हासिल किया है. इस वर्ष भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर माता पिता एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है. कक्षा दसवीं में 14 विद्यार्थीयों ने प्रथम स्थान एवं 12 ने द्वितीय स्थान हासिल किया है, प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में गेवेन्द्र राज, पूजा कुमारी, पूर्वाशा पटेल, जान्हवी पटेल, प्रेम कुमारी पटेल,खूशबू, पूजा कुमारी, वर्षा साहू , आकाश यादव, दीप्ति पटेल, तृप्ति भाट, तान्वी सिदार, पुष्पेन्द्र कुमार रहे. इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में 8 विद्यार्थीयों ने प्रथम स्थान एवं 3 विद्यार्थीयों ने द्वितीय स्थान हासिल किया है, प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में अनुकुमारी पटेल, दुष्यंत कुमार बरेठ, आकाश साहू, डिगेश्वरी यादव, मौसमी साहू, खुशी पटेल, प्रेमा कुमारी,संजू पटेल रहे.

शाला विकास समिति के अध्यक्ष रोशन लाल पटेल ने बताया कि इस वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है, कड़ी मेहनत व विद्यार्थीयों के लगन से ही विद्यालय ने उत्कृष्टता हासिल की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

Related Articles

Back to top button