छत्तीसगढ़सक्ती

भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय सक्ती में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा  कार्यकर्तओं  का किया गया सम्मान                                       

सक्ती=  6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया सर्वप्रथम जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया गया पश्चात् भारत माता,दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर फूल माला समर्पित कर पूजा की गई एवं मिठाई बाटी गई पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में गुलाब खेतान जी अयोध्या प्रसाद देवांगन जी रामावतार अग्रवालजी,प्रीतम सिंह गबेल जी मेघाराम साहू जी का श्रीफल एवं भगवा गमछा भेंटकर सम्मान किया गया कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र,पूर्व मंत्री मेधा राम साहू,किसान नेता प्रीतम सिंह गबेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल श्रीमती विद्या सिदार आदि ने संबोधित किया सारगर्भित उद्बोधन में अतिथि वक्ताओ ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए भाजपा की विचार धारा पर प्रकाश डाला भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे।

भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं। ये पांच सिद्धांत (पंच निष्ठा) हैं-राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता सर्वधर्म समभाव शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना तथा मूल्य आधारित राजनीति है जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा जिला पंचायत जनपद पंचायत के चुनाव में अपना योगदान दिया जिसके कारण भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि जीतकर आए आप सभी मेरा कंधे से कंधा मिलाकर चले कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर तीनों के तीनों सीट जितना है सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज हम विश्व के सबसे बड़े पार्टी का सदस्य है जिस पार्टी के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित हमारे बड़े बुजुर्गों अपना योगदान दिया आप सभी भी पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करते रहिए सभी को भाजपा स्थापना दिवस को बधाई दी कार्यक्रम का संचालन नेतराम चंद्रा ने किया कमल पटेल ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नेतराम चंद्रा चेतन महंत कवि शरण वर्मा कमल पटेल श्रीमती रूपा सिंह देव श्रीमती अमरौतिन बाई अनूप अग्रवाल प्रेम पटेल रामनरेश यादव कृष्ण कुमार चंद्रा रंजन सिन्हा धनंजय नामदेव मनोज सिसोदिया जगत शर्मा, अभिषेक शर्मा, चिराग अग्रवाल, विनोद कुमार पांडे धरम रात्रें लाखन नामदेव रोशन राठौर रामावतार साहू परमेश्वर साहू आदित्य अग्रवाल सहित भाजपा सक्ती जिला एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

image editor output image 953110155 17439425965312121665535981680219 kshititech

Related Articles

Back to top button