सक्ती -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश अनुसार एवं जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के निर्देशानुसार, सक्ती जिला मुख्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती और गुंजन एजुकेशन स्कूल, सक्ती में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन व कार्यक्रम जिला संयोजक राम नरेश यादव एवं वेदप्रकाश देवांगन के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और लोकतंत्र के महत्व, उसकी रक्षा तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
संयोजक राम नरेश यादव ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र देश की आत्मा है, और इसकी रक्षा करना हम सभी युवाओं व नागरिकों का कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ देशप्रेम और नागरिकता की भावना सुदृढ़ होती है।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आकर्षक नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्य नितिन सोनी, विजय देवांगन शिक्षकगण, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





