बिलासपुर, अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित होने जा रही अग्रसेन जयंती महोत्सव में इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं समाजसेवी विमल अग्रवाल शामिल होंगे,
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार सरसींवा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर समाज के गौरव और युवाओं के प्रेरणास्रोत छेत्र के प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट विमल अग्रवाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
(सी ए) विमल अग्रवाल अपना सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों के लिए जाने जाते हैं।आपको बता दें कि (सी ए) विमल अग्रवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं है,आप अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छ: ग’ प्रांतीय ईकाई) के प्रदेश मंत्री है। एवं प्रदेश मंत्री के रूप में आप अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे है, आगे बताते चले कि आप 2024 में जांजगीर के अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अथिति के रूप में सहभागिता कर चुके है, एंव पिछले वर्ष 2025 में सक्ती जिले के डबरा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बन कर समारोह की गरिमा रखी ,,वहीं वर्तमान में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अग्रसेन जयंती समारोह समिति के मार्गदर्शक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदत्त कर रहे है,,। उनके आगमन को लेकर सरसींवा के अग्रवाल सभा सहित मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल महिला शाखा, महिला जागृति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है। एवं सरसींवा नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह है।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।




