छत्तीसगढ़

सक्ती में भाजपा जिला कार्यालय ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन’ का हुआ भूमिपूजन, सीएम साय रहे मुख्य अतिथि,,


सक्ती  जिले में विचारधारा और जनसेवा के एक नए युग की शुरुआत करते हुए 2 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने की। इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सक्ती सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर समान होगा नया कार्यालय
उन्होंने आगे कहा कि भूमिपूजन के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के विकास में एक मील का पत्थर बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए एक मंदिर के समान होगा, जहाँ से संगठन की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलेगी। यह स्थान सभी को अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
राजा धर्मेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपी गई सक्ती विधानसभा के विकास कार्यों की सूची और कई मुद्दों पर चर्चा किये।
कार्यक्रम के दौरान राजा धर्मेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सक्ती विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए आवश्यक निर्माण व विकास कार्यों की एक विस्तृत सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी, जिस पर सीएम ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। सामु. स्वा. केन्द्र सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) का जिला अस्पताल में उन्नयन एवं आहरण एवं संवितरण का अधिकार प्रदान करने के संबंध में पत्र दिया।
गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ा कार्यकर्ताओं का हौसला
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गज शामिल हुए। मंच पर मुख्य रूप से:
श्री गुरु खुशवंत साहेब जी (प्रभारी मंत्री, सक्ती)
सौरभ सिंह जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) श्रीमती कमलेश जांगड़े जी (सांसद, जांजगीर-चांपा)
अनुराग सिंह देव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड)
श्री नंदन जैन जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, छ.ग.) श्री अभिषेक शुक्ला जी (बिलासपुर सह संभाग प्रभारी)
श्री राम गर्ग जी (प्रदेश कोषाध्यक्ष, छ.ग.)
श्री जगदीश रामू रोहरा जी (महापौर धमतरी व बिलासपुर संभाग प्रभारी)
श्री मनोज शर्मा जी (जिला प्रभारी) सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भवन का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसके बाद नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए आगामी सांगठनिक कार्यों के लिए जुटने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button