छत्तीसगढ़

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ;मन कि बात ;  का लाइव प्रसारण में हुए शामिल

सक्ती  वार्ड क्रमांक 16, स्टेशन रोड, सक्ती स्थित बूथ क्रमांक 191 में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “मन की बात” का लाइव प्रसारण हुआ।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत एवं समाज के विभिन्न प्रेरणादायी प्रयासों पर साझा किए गए विचारों से सभी को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई।

“मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद है, जो हर नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर भजयूमो नेता चिराग अग्रवाल,राजा अग्रवाल सहित अन्य कार्यकता भी उनके साथ शामिल हुए

Related Articles

Back to top button